अंतर्राष्ट्रीय संबंधो के प्रतिमानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और नरेंद्र मोदी का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Author: डॉ निकिता राज, अतिथि शिक्षिका, राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर

शोध-सार

यह लेख नेताजी सुभाष चंद्र बोस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है। इसमें सुभाष चंद्र बोस के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और नरेंद्र मोदी की मौजूदा विदेश नीति में समानताएं खोजी गई हैं। शोध-पत्र में दोनों नेताओं की नीतियों और विचारधाराओं की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए इस बात पर ध्यान दिया गया है कि दोनों ने किस प्रकार अपने देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखा। इसके अलावा, साहित्य समीक्षा और तुलनात्मक दृष्टिकोण द्वारा उनके अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।

शब्द-कुंजी- सुभाष चंद्र बोस, नरेंद्र मोदी, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, तुलनात्मक अध्ययन, अखंडता, संप्रभुता।

Posted in Hindi Research Papers, Volume 1 Feb 2025.

Leave a Reply